खालवा: खंडवा में सीवरेज लाइन में क्रेक पाइप बिछाने का विरोध, 28 मीटर में 8 पाइप बदले गए
Khalwa, Khandwa | Apr 23, 2026 अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में 252 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है। इस कार्य में ठेकेदार कंपनी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। फिलहाल आनंद नगर, खानशाहवली, शास्त्री नगर और सुभाष नगर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही चेंबर बनाए जा रहे हैं।