अनूपपुर: जिला मुख्यालय में MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 3 केंद्रों पर आयोजित, 1178 अभ्यर्थी शामिल हुए
जिले में मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को 3 केंद्रों पर आयोजित हुई। शासकीय कन्या विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और शासकीय तुलसी महाविद्यालय में कुल 1178 अभ्यर्थी दो सत्रों में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जा रही है।