आबापुरा: डेरी भंमरियापाड़ा गांव में विवाद सुलझाने बैठे पंचों के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई का सिर फोड़ा, एमजीएच में उपचार जारी
परिजनों ने बताया कि गांगजी पुत्र रामा निवासी डेरी भंमरीया पाड़ा का अपने छोटे भाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि छोटा भाई आए दिन माता-पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। रोज़-रोज़ के इस क्लेश को खत्म करने के लिए आज गांव के गणमान्य पंचों को इकट्ठा किया गया था ताकि समझाइश से मामला सुलझ सके।