जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार योगिता सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संतवीर सिंह को अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है।