दमोह: नीट पेपर लीक, सीएम जमीन घोटाला, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता संपन्न, सरकार को घेरा
Damoh, Damoh | Jul 3, 2026 दमोह में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला अध्यक्ष मानक पटेल सहित अन्य नेताओं ने नीट पेपर लीक, मुख्यमंत्री पर लगाए गए जमीन घोटाले के आरोप, अयोध्या राम मंदिर में चोरी की घटना और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने तथा निष्पक्ष जांच व ठोस कार्रवाई की मांग की।