*डबवाली में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा पुलिस एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार*
Dabwalinews.com
डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। एक अन्य मामले में वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन तस्करी से जुड़े वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#dabwali #sirsa #haryana #crimeupdate #police heroin drugcrime breakingnews dabwalinews haryananews indiapolice latestnews