पलिया: मौनीबाबा स्थान पर जिला पंचायत की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध निर्माण, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
पलिया नगर में मालगोदाम रोड स्थित मौनी बाबा स्थान के पास जिला पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला गरमाता जा रहा है। यह जमीन पहले एक जर्जर भवन के रूप में थी, जिसमें गुरुनाम सिंह रह रहा था।करीब 20 दिन पहले गुरुनाम सिंह ने खुद ही जर्जर भवन को गिरा दिया। और फिर अवैध निर्माण शुरू करा दिया। वही एसडीएम ने दिए जांच के आदेश।