देहरादून: एमडीडीए की टीम ने वीर गब्बर सिंह बस्ती देहरादून के अवैध मकानों को किया ध्वस्त, 35 अवैध अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने वीर गब्बर सिंह बस्ती देहरादून में अवैध अतिक्रमण को धवस्त किया। एमडीडीए ने 60 अवैध मकानों पर लाल निशान लगा रखे थे। बता दें कि रिस्पना नदी के किनारे मार्च 2016 के बाद हुए निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गये हैं। एनजीटी के आदेशों का अनुपालन करते हुए एमडीडीए की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।