देहरादून: गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन, गढ़वाली-कुमाऊनी को जनजाति का दर्जा देने की है मांग
गढ़वाली और कुमाऊनी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने देहरादून में एक बड़ा प्रदर्शन किया है। इस दौरान आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।