संगरिया: पुलिस ने रतनपुरा चौराहा पर कार सवार को देखा और किया गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन एक जने को पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार एस आई केशव शर्मा ने नाकाबंदी दौरान रतनपुरा चौराहा पर कार सवार आकाश निवासी डबवाली को पकड़कर उसके पास से 17 किलो 740 ग्राम पोस्त बरामद कर पोस्त व कार जब्त की है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है। इस मामले की जांच टिब्बी थाना प्रभारी को सौंपी गई है।