सिकंदरा: सिकंदरा चंद्रदीप सीमा रेखा के बहियार में छापेमारी, दो हथियारबंद गिरफ्तार, 21 कारतूस बरामद
Sikandra, Jamui | May 25, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदरा चंद्रदीप थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गुप्त सूचना पर भलुआना और वेगवा गांव के बहियार में छापेमारी की गई। सूचना थी कि कुछ असामाजिक तत्व ताड़ी पीते हुए बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं।