उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि BJP सरकार ने देहरादून के परेड ग्राउंड की अनुमति को निरस्त कर दिया, क्योंकि सरकार हमारे नेता व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से डरी हुई है.
सरकार नहीं चाहती कि यहां राहुल गांधी जी का कार्यक्रम हो. इसलिए सरकार ने प्रशासन के माध्यम से इस ग्राउंड को देने से इनकार कर दिया.
मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, हम डरे नहीं हैं. 17 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि 17 जुलाई को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति निरस्त करना भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक और छात्र विरोधी चेहरा उजागर करता है।
इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ परेड ग्राउंड कूच कर जोरदार प्रदर्शन किया।
युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। उत्तराखंड का युवा अपने अधिकारों के लिए हर हाल में आवाज़ बुलंद करेगा।
Sirsa, Sirsa | Jul 15, 2026