कुशलगढ़: सुरक्षित मातृत्व की ओर बड़ा कदम: 82 गर्भवतियों की जांच, निशुल्क सोनोग्राफी के लिए मिले 'मां वाउचर'
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर खुशपाल सिंह राठौड़ ने