बहोरीबंद: हथियागढ़ कूडा क्षेत्र में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर बना मौत का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश
बहोरीबंद जनपद के हथियागढ़ कूडा क्षेत्र में सड़क किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। खुले तार और असुरक्षित कटआउट के कारण ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मवेशी लगातार खतरे में हैं हाल ही में एक गाय ट्रांसफार्मर के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का आरोप है