बोध गया: गयाजी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचा RPF जवान, स्कैनर ने खोली पोल; बैग से मिला 2 कारतूस
गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक RPF जवान के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। जवान इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने की तैयारी में था, तभी स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बैग की तलाशी ली, जिसमें दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई