बहराइच: कटकुइया गांव में नहर में डूबने से महिला की हालत गंभीर, इलाज जारी है
सिरसिया थाना क्षेत्र के कटकुइया गांव में एक महिला नहर में डूब गई। महिला की पहचान लाल देइ के रूप में हुई है। महिला खेत जा रही थीं। तभी नहर में उनका पैर फिसल गया और वे डूब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।