बालोद: घीना में लगे जनसमस्या निवारण शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 25 पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल
Balod, Balod | May 8, 2026 सुशासन तिहार के तहत डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम घीना में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। ग्राम घीना सहित आसपास की 25 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 906 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 450 का मौके पर ही निराकरण किया गया।