चिनिया: रानीचेरी में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में भर्ती
Chinia, Garhwa | Jun 4, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव में गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक मोटरसाइकिल से चिनिया-रणपुरा मुख्य सड़क होते हुए रनपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रानीचेरी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों