चैनपुर: तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, चालक ने कूदकर बचाई जान
चैनपुर गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़