जरीडीह: जैना के पुनर्वास क्षेत्र में सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में अष्ठमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jaridih, Bokaro | Apr 16, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैना स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में अष्ठमी पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आचार्य द्वारा विधि विधान से बारी बारी से संकल्प कर पुष्पांजलि देते हुए अष्ठमी पूजा में माँ दुर्गा का आवाहन किया। इस दौरान पूजा कमिटी ने बताया कि जैना के पुनर्वास क्षेत्र में लगभग 50 वर्षी चैती दुर्गा पूजा की जाती है।