कोलायत: कोलायत क्षेत्र में अचानक चलते ट्रक में लगी आग, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची
कोलायत क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बज्जू सांखला फांटा के पास एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ट्रक सड़क सामान्य रूप से चल रही था। तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।