मखदुमपुर: मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर
मखदुमपुर बाजार में बुधवार के दिन 3 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय के नेतृत्व में खलकोचक-प्लेया पइन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित लोगों को कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।