राजगढ़ की होटल संस्कृति पैलेस में गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब महिलाओं एवं बच्चियों पर होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कियागया। इस कार्यक्रम में एडिशनल एसपी केएल बंजारे, जिला अभियोजन अधिकारी आलोकश्रीवास्तव, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।