नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल और अस्पताल में भर्ती
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-नूरपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह घटना ग्राम लकड़हैट में भारत पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 4 बजे हुई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों की पहचान दिनेश कुमार (ग्राम फतेहपुर, थाना बहजोई), उनकी पत्नी पूनम और उनके तीन बच्चों के रूप।