नावकोठी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नावकोठी प्रखंड में महिला चौपाल का आयोजन, समसा में जन सुराज कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में महादलित टोले में महिला जागरूकता हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान हेतु संकल्प दोहराए गए। जन सुराज के द्वारा समसा में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।