द्वारका: द्वारका जेल की टीम ने 200 क्वार्टर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की जेल बेल सेल की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक शराब तस्कर को मोहन गार्डन गंदा नाला रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस टीम ने 200 क्वार्टर देसी शराब और तस्करी में इस्तेमाल एक स्कूटी को भी जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान रवि मान के रूप में हुई है, यह झज्जर का रहने वाला है।