द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने 44 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गोल्ड तस्करी के मामले में 1 हवा यात्री को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 513 ग्राम गोल्ड को बरामद किया गया है। बरामद किए गए गोल्ड की कीमत 44 लाख 23 से ज्यादा बताई जा रही है। इस आरोपी ने गोल्ड को हैंड मिक्सर के अंदर येलो रंग के मेटल में छुपाकर लाया था।