आंवला: आंवला-बिसौली मार्ग पर पलटा टेंपो, दामाद और सास गंभीर घायल, दामाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया, हालत नाजुक
Aonla, Bareilly | Apr 28, 2026 आंवला में बिसौली मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बजे एक सड़क दुर्घटना में टेंपो पलट गया। इस हादसे में दामाद और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। दामाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ला आह्लादपुर, इज्जत नगर, बरेली निवासी श्रीनिवास अपने टेंपो से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।