शाजापुर: मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी की सरकार बनी है - कांग्रेस नेता देवकरण गुर्जर
एसआईआर के प्रभारी देवकरण गुर्जर ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का एक बीएलए नियुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओ को कार्यभार दिया गया है। बीजेपी प्रशासन की मिली भगत से वोट चोरी और झूठे वोट डालकर जीतती है, इस साजिश को राहुल गांधी ने उजागर किया और बता दें कि वर्तमान में भी मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी की सरकार बनी है।