तरहसी: तरहसी मुख्यालय में दो पहिया वाहन के धक्के से गुरहा के बुजुर्ग की मौत, आए थे साप्ताहिक बाजार करने
तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा के मोहम्मद हफीज खान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोहम्मद हफीज साप्ताहिक हाट बाजार करने तरहसी मुख्यालय आए थे। दो पहिया वाहन से उन्हें धक्का लगा। उन्हें इलाज के लिए पहले पीएचसी में भर्ती किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के क्रम में कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।