देहरादून: सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित 'भारत की बात उत्तराखंड' कॉन्क्लेव में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘नये भारत की बात उत्तराखण्ड के साथ’ कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के सामने संकल्प रखा था कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे।