प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जन सैलाब लगातार उमड़ रहा है, लाखों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ में लगातार देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दिव्य भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है,आज मंगलवार को करीब 4:00 बजे के आसपास का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।