चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ने सांबा में ली भाजपा पदाधिकारी की बैठक
चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सांबा जिला विधानसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जम्मू कश्मीर पहुंचते ही सांबा जिला विधानसभाओं में भाजपा के पदाधिकारी के साथ में जिला प्रमुख ने बैठक ली है। बैठक के साथ ही भाजपा पदाधिकारी को आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जिला प्रमुख ने दिए।