चित्तौड़गढ़: सीएमएचओ ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के अंतर्गत दिए निर्देश
चित्तौड़गढ़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 अगस्त से 10 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत किया जा रहे कार्यों का सीएमएचओ ने निरीक्षण किया है। घर-घर सर्वे के दौरान की जा रही गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्र का सीएमएचओ डॉक्टर ताराचंद गुप्ता ने निरीक्षण के साथ ही सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।