सदर: काशी विश्वनाथ धाम में ऐप आधारित दर्शन प्रणाली लागू की जाएगी
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुलभ दर्शन उपलब्ध कराने के लिए नई ऐप आधारित व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विशेष सेवाओं जैसे सुगम दर्शन, अभिषेक व आरती हेतु आने वाले श्रद्धालुओं का आधार नंबर व आवश्यक विवरण पंजीकृत किया जाएगा।