चाकुलिया प्रखंड के मुटुरखाम एवं चंदनपुर लैम्पस परिसर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों से उचित मूल्य पर और समय-सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।