द ताज स्टोरी फिल्म की रिलीज के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है वकील शकील अब्बास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माननीय हाईकोर्ट ने समय की कमी का हवाला देते मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है कोर्ट ने कहा है की फिल्म कल रिलीज होने वाली और टिकट पहले ही बिक चुकी है जिससे कोई भी आदेश पारित करना ठीक नहीं होगा