ठाकुरद्वारा: भगतपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप, हाथ पर लिखे 'ओम' को तेजाब से जलाया; मुंह में जबरन गोमांस ठूंसा
बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है। 4 युवक किडनैप कर उसे कमरे में ले गए। जहां उसके साथ वारदात की। किशोरी ने बताया, आरोपियों ने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। मुंह में जबरन गोमांस डाला। धमकी देकर कहा- किसी से कुछ बोला, तो जिंदगी नरक बना दूंगा। किशोरी के हाथ पर ओम लिखा था। उसे तेजाब से जला दिया गया।