प्रतापगढ़ में SIR सर्वे का प्रथम चरण 100% पूरा होने पर गुरुवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि 25.25 लाख मतदाताओं के सर्वे में 5.09 लाख नाम अगली सूची से हटेंगे। इनमें मृत, अनट्रेसेबल, अन्य जगह शिफ्ट और दोहरी सूची में दर्ज मतदाता शामिल हैं। 89235 मतदाता मृत पाए गए है।