कोंडागांव: गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर जागरूकता अभियान तेज, फरसगांव में बजरंग के लोग घर-घर जाकर कर रहे हैं जागरूक
क्षेत्र में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की पहल तेज हो गई है। अभियान के तहत बजरंग दल के लोग नागरिकों से अपील कर रहे है कि वे गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आएं और निर्धारित तिथियों पर प्रशासन के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। जहा रविवार को फरसगांव नगर के सभी घरों में जा कर हस्ताक्षर करवा कर लोगो को जागरूक किया गया।