सुसनेर: मैना गांव की लाड़ली बहनों की अनोखी पहल, ₹7 लाख 21 हजार से बना शीतला माता का मंदिर
मैना गांव में महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली एक किश्त की पूरी राशि शीतला माता मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दी। गांव का पुराना मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था, जिसके बाद महिलाओं ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। महिलाओं के इस योगदान से ₹7 लाख 21 हजार की लागत से शीतला माता का मंदिर बनकर तैयार हो गया। सोमवार दोपहर 3 बजे प्रतिमा भी स्थापित की गई