नागौर: प्रताप सागर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान से 5 तोला सोना, 1.5 किलो चांदी व ₹25000 की नकदी हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Nagaur, Nagaur | Oct 28, 2024 नागौर शहर की प्रताप सागर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में रविवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया। घर में रखे 5 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 25000 रुपए की नगदी लेकर कर चोर फरार हो गए। इसको लेकर पीड़ित ने आज सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।