बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने लखमिनिया स्टेशन के पास से अपहृत महिला और उसके बच्चे को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बच्चे के साथ लखमीनिया स्टेशन के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस व्यक्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों बलिया थाना में एक महिला का बच्चे के साथ अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.