बेगूसराय: बेगूसराय स्टेशन के पास से 7.50 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय स्टेशन के निकट से 7.50 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.