फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम गढ़ी रामपाल के नजदीक कावड़ लेकर आ रहे बाइक सवार को मैक्स ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने लगाया जाम
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रामपाल के नजदीक सोरों से कावड़ लेकर बाइक से आ रहे युवक की बाइक में एक मैक्स ने टक्कर मार दी। जिसके चलते 25 वर्षीय युवक देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बाद में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद जाम खोला गया