गोगरी: ठूठी गाँव में कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर विवाद, पति समेत तीन लोगों से मारपीट का आरोप
Gogri, Khagaria | May 31, 2026 चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी गाँव की एक महिला ने गांव के ही एक दुकानदार एवं उसके परिजनों पर मारपीट कर उसके पति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह गांव के ही जगदीश भगत की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई थी। इस दौरान दुकानदार द्वारा अधिक पैसे की मांग की जा रही थी।