गढ़वा: गढ़वा में रेल इंजन बना भट्ठी, 50 डिग्री तापमान में बेहोश हुआ सहायक लोको पायलट अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | May 22, 2026 भीषण गर्मी का असर अब रेल संचालन पर भी दिखने लगा है। गुरुवार को गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन के अंदर तापमान करीब 50 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे सहायक लोको पायलट अजीत आनंद बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में गुरुवार की देर रात करीब 9बजे तक उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स