चायल: चायल में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं
कौशाम्बी के चायल तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में एडीएम शलिनी प्रभाकर, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार एवं तहसीलदार संजय दुबे ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।समाधान दिवस में तहसील के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया।