विदिशा नगर: पुलिस लाइन मे दिशा लर्निंग सेंटर का आईजी देहात रुचिवर्धन मिश्र ने किया शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चो को मिलेगा लाभ
पुलिस लाइन मे पुलिस परिवार के बच्चों को पढ़ाई करने प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने के उद्देश्य से दिशा लर्निंग सेंटर का प्रारंभ हुआ है। पुलिस वेलफेयर के माध्यम से प्रारंभ हुई ऐसे केंद्र का शुभारंभ गुरुवार शाम 5 बजे पहली बार विदिशा आई देहात भोपाल आईजी रुचिवर्धन मिश्र द्वारा किया गया, इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया केंद्र के संबंध में चर्चा की।