बरकागाँव: गोंदलपुरा में अधिकार दिवस पर जन आक्रोश, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने थामा आंदोलन का हाथ
कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले तीन वर्षों से जारी जनसंघर्ष ने रविवार को एक नया आयाम हासिल कर लिया। गोंदलपुरा पंचायत में 12 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ आंदोलन 12 अप्रैल 2026 को तीन वर्ष पूरे होने पर ‘अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर देश के पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी नीलिमा सिन्हा की मौजूदगी